26 April / Birthday - D.A.V. The mastermind of the college, Pandit Gurudutt student
26 अप्रैल/जन्मदिवस - डी.ए.वी. कॉलिज के सूत्रधार पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी
आर्य समाज द्वारा संचालित डी.ए.वी. विद्यालयों की स्थापना में महात्मा हंसराज और पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी का विशेष योगदान रहा है। गुरुदत्त जी का जन्म 26 अप्रैल, 1864 को मुल्तान (वर्तमान पाकिस्तान) में लाला रामकृष्ण जी के घर में हुआ था। गुरुदत्त जी ने प्रारम्भिक शिक्षा मुल्तान में पायी और फिर वे लाहौर आ गये। यहाँ हंसराज जी और लाजपत राय जी भी पढ़ रहे थे। तीनों की आपस में बहुत घनिष्ठता हो गयी।
गुरुदत्त जी की विज्ञान में बहुत रुचि थी। वे हर बात को विज्ञान की कसौटी पर कस कर देखते थे। इससे धीरे-धीरे उनका स्वभाव नास्तिक जैसा हो गया; पर जब उनका सम्पर्क आर्य समाज से हुआ, तो वे घोर आस्तिक हो गये। 1883 में जब ऋषि दयानन्द अजमेर में बीमार थे, तो लाहौर से दो लोगों को उनकी सेवा के लिए भेजा गया, उनमें से एक 19 वर्षीय गुरुदत्त जी भी थे।
स्वामी जी के अन्त समय को उन्होंने बहुत निकट से देखा। उनके मन पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा। स्वामी जी के देहान्त के बाद जब लाहौर में शोकसभा हुई, तो उसमें श्रद्धांजलि अर्पण करते हुए वे फूट-फूट कर रोये। उनका भाषण इतना मार्मिक था कि उपस्थित श्रोताओं की भी यही दशा हो गयी।
स्वामी जी के देहान्त से आर्यजनों में घोर निराशा छा गयी थी; पर गुरुदत्त जी ने कुछ दिन बाद सबके सामने स्वामी जी की स्मृति में ‘दयानन्द एंग्लो वैदिक काॅलिज’ की स्थापना का प्रस्ताव रखा। वहाँ उपस्थित सब लोगों ने इसका तालियाँ बजाकर समर्थन किया और उसी समय 8,000.रु0 भी एकत्र हो गये। यह चर्चा कुछ ही समय में पूरे पंजाब में फैल गयी।
इस कार्य के लिए जहाँ भी सभा होती, उसमें गुरुदत्त जी को अवश्य भेजा जाता। उनकी धन की अपील का बहुत असर होता था। वे विद्यालय की योजना बहुत अच्छे ढंग से सबके सामने रखते थे। कुछ लोगों ने अंग्रेजी शिक्षा का विरोध किया; पर गुरुदत्त जी ने बताया कि संस्कृत और वेद शिक्षण के साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी आज की आवश्यकता है। उसके बिना काम नहीं चलेगा। उनके तर्क के आगे लोग चुप रह जाते थे।
लाला लाजपत राय उन दिनों हिसार में वकालत करते थे। वे भी गुरुदत्त जी के साथ सभाओं में जाने लगे। लाला जी के जोशीले भाषण और गुरुदत्त जी की अपील से तीन साल में 20,000 रु. नकद और 44,000 रु. के आश्वासन उन्हें मिले। अन्ततः एक जून, 1886 को लाहौर में डी.ए.वी. स्कूल की स्थापना हो गयी। हंसराज जी उसके पहले प्राचार्य बने।
1886 में ही पंडित गुरुदत्त ने विज्ञान से एम.ए. किया तथा लाहौर के सरकारी विद्यालय में प्राध्यापक हो गये। यह स्थान पाने वाले वे पहले भारतीय थे। उन्होंने ‘रिजेनरेटर ऑफ आर्यावर्त’ नामक पत्र भी निकाला। इसके विद्वत्तापूर्ण लेखों की देश-विदेश में काफी चर्चा हुई। गुरुदत्त जी के दो अंग्रेजी लेख ‘वैदिक संज्ञा विज्ञान’ तथा ‘वैदिक संज्ञा विज्ञान व यूरोप के विद्वान’ को आॅक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया।
काम का क्षेत्र बहुत विस्तृत होने के कारण गुरुदत्त जी को बहुत प्रवास करना पड़ता था। अत्यधिक परिश्रम के कारण उन्हें क्षय रोग (टी.बी) हो गया। इसके बाद भी वे विश्राम नहीं करते थे। विश्राम के अभाव में दवाएँ भी कैसे असर करतीं ? अन्ततः 19 मार्च, 1890 को केवल 26 वर्ष की अल्पायु में उनका देहान्त हो गया।

April 26 / Birthday - D.A.V. The mastermind of the college, Pandit Gurudutt student
DAV operated by Arya Samaj Mahatma Hansraj and Pandit Gurudutt Vidyarthi have had a special contribution in the establishment of schools. Guru Dutt was born on 26 April 1864 in Multan (present-day Pakistan) to the house of Lala Ramakrishna. Guru Dutt got his initial education in Multan and then he came to Lahore. Hansraj ji and Lajpat Rai ji were also studying here. The three got very close together.
Guru Dutt had a great interest in science. He used to watch everything strictly on the test of science. This gradually made him atheistic in nature; But when he got in touch with the Arya Samaj, he became a big believer. When Rishi Dayanand was ill in Ajmer in 1883, two people were sent from Lahore to serve him, one of them was 19-year-old Gurudutt ji.
He saw Swami ji's end time very closely. This had a profound effect on his mind. After the death of Swamiji, when there was a condolence meeting in Lahore, he wept bitterly while paying tribute to it. His speech was so poignant that the same condition of the audience present became the same.
Swami ji's death had caused severe disappointment among the Aryans; But after a few days, Guru Dutt proposed to establish 'Dayanand Anglo Vedic College' in the memory of Swamiji in front of everyone. All the people present there supported it with applause and at the same time 8,000 Rs. This discussion spread in the entire Punjab in no time.
Wherever there was a meeting for this work, Guru Dutt must have been sent to it. His money appeal was very effective. He used to plan the school very well in front of everyone. Some people opposed English education; But Guru Dutt told that along with teaching Sanskrit and Vedas, knowledge of English language is also needed today. It will not work without him. People kept quiet in front of their argument.
Lala Lajpat Rai practiced in Hisar in those days. He also started going to meetings with Guru Dutt. 20,000 in three years from Lala ji's fiery speech and Gurudutt ji's appeal. Cash and Rs 44,000. They got assurances. Finally, on June 1, 1886, in Lahore, D.A.V. The school was established. Hansraj ji became his first principal.
It was only in 1886 that Pandit Gurudutt received his MA from science. He did and became a professor in a government school in Lahore. He was the first Indian to get this place. He also took out a letter titled ‘Regenerator of Aryavarta’. Its scholarly articles were widely discussed in India and abroad. Two English articles 'Vedic noun science' and 'scholars of Vedic noun science and Europe' were included in the syllabus of Oxford University.
Due to the wide scope of work, Guru Dutt had to migrate a lot. Due to extreme exertion, he developed tuberculosis (TB). Even after this, he did not rest. In the absence of relaxation, how will medicines also effect? Finally, on 19 March 1890, he died at a tender age of only 26 years.
26 اپریل / یوم پیدائش - D.A.V. کالج کا ماسٹر مائنڈ ، پنڈت گروڈ دت کا طالب علم
آریہ سماج کے ذریعہ چلنے والا ڈی اے وی اسکولوں کے قیام میں مہاتما ہنسراج اور پنڈت گروت دت ودیاارتھی کی خصوصی شراکت ہے۔ گرو دت 26 اپریل 1864 کو ملتان (موجودہ پاکستان) میں لالہ رام کرشنا کے گھر پیدا ہوئے تھے۔ گرو دت نے ابتدائی تعلیم ملتان میں حاصل کی اور پھر وہ لاہور آئے۔ ہنسراج جی اور لاجپت رائے جی بھی یہاں پڑھ رہے تھے۔ تینوں ایک ساتھ بہت قریب آگئے۔
گرو دت کو سائنس سے بڑی دلچسپی تھی۔ وہ سائنس کے امتحان پر ہر چیز کو سختی سے دیکھتا تھا۔ اس نے اسے آہستہ آہستہ فطرت میں ملحد کردیا۔ لیکن جب ان کا آریہ سماج سے رابطہ ہوا تو وہ ایک بہت بڑا مومن بن گیا۔ جب 1883 میں رشی دیانند اجمیر میں بیمار تھے ، دو افراد کو لاہور سے اس کی خدمت کے لئے بھیجا گیا تھا ، ان میں سے ایک 19 سالہ گرودھت جی تھے۔
انہوں نے سوامی جی کا آخری وقت بہت قریب سے دیکھا۔ اس کے ذہن پر اس کا گہرا اثر پڑا۔ سوامیجی کی موت کے بعد ، جب لاہور میں ایک تعزیتی اجلاس ہوا ، تو وہ خراج تحسین پیش کرتے ہوئے رو پڑے۔ ان کی تقریر اس قدر متشدد تھی کہ وہاں موجود سامعین کی بھی وہی حالت ہوگئ۔
سوامی جی کی موت نے آریوں میں شدید مایوسی کا سبب بنا تھا۔ لیکن کچھ دن بعد ، گرو دت نے سبھی کے سامنے سوامیجی کی یاد میں 'دیانند اینگلو ویدک کالج' قائم کرنے کی تجویز پیش کی۔ وہاں موجود تمام لوگوں نے تالیاں بجا کر اس کی تائید کی اور اسی کے ساتھ ساتھ 8000 روپے۔ یہ بحث کسی بھی وقت میں پورے پنجاب میں پھیل گئی۔
جہاں بھی اس کام کے لئے کوئی میٹنگ ہوتی وہاں گرو دت کو ضرور بھیج دیا جاتا تھا۔ اس کی رقم کی اپیل بہت کارآمد تھی۔ وہ سب کے سامنے اسکول کا منصوبہ بہت اچھ .ا کرتا تھا۔ کچھ لوگوں نے انگریزی تعلیم کی مخالفت کی۔ لیکن گرو دت نے بتایا کہ سنسکرت اور ویدوں کی تعلیم دینے کے ساتھ ساتھ ، آج انگریزی زبان کے علم کی بھی ضرورت ہے۔ یہ اس کے بغیر کام نہیں کرے گا۔ لوگ ان کی دلیل کے سامنے خاموش رہے۔
لالہ لاجپت رائے ان دنوں ہسار میں پریکٹس کرتے تھے۔ اس نے گرو دت سے ملاقاتیں بھی کرنا شروع کیں۔ لالہ جی کی آتش گیر تقریر اور گرودوت جی کی اپیل سے تین سال میں 20،000۔ نقد اور 44،000 روپے۔ انہیں یقین دہانی کرائی گئی۔ آخر کار یکم جون 1886 کو لاہور میں D.A.V. اسکول قائم تھا۔ ہنسراج جی اس کے پہلے پرنسپل بنے۔
صرف 1886 میں ہی پنڈت گروڈوت نے سائنس سے ایم اے حاصل کیا۔ انہوں نے کیا اور لاہور کے ایک سرکاری اسکول میں پروفیسر بن گئے۔ وہ یہ مقام حاصل کرنے والے پہلے ہندوستانی تھے۔ انہوں نے ایک مضمون 'آریورتا کے تخلیق کار' کے نام بھی نکالا۔ اس کے علمی مضامین پر ہندوستان اور بیرون ملک وسیع پیمانے پر تبادلہ خیال کیا گیا۔ آکسفورڈ یونیورسٹی کے نصاب میں انگریزی کے دو مضامین 'ویدک اسم سائنس' اور 'ویدک نام سائنس اور یورپ کے اسکالر' شامل تھے۔
کام کے وسیع دائرہ کار کی وجہ سے گرو دت کو بہت ہجرت کرنا پڑی۔ انتہائی مشقت کے سبب ، اس نے تپ دق (ٹی بی) تیار کیا۔ اس کے بعد بھی اسے آرام نہیں آیا۔ نرمی کی عدم موجودگی میں ، دوائیں بھی کس طرح اثر انداز ہوں گی؟ آخر کار ، 19 مارچ 1890 کو ، وہ صرف 26 سال کی عمر میں انتقال کر گئے۔

Comments
Post a Comment